फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रेन के इंजन में फंसकर सात KM घसीटता गया बुजुर्ग, स्टेशन पर रुकी तो निकाला गया शव

Tue, 09 Jan 2024 05:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

घटना आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली के दीदारगंज रोड अंबारी स्टेशन की है। खोरासन रोड पर बंद क्रासिंग को पार करते समय बुजुर्ग ट्रेन के इंजन में फंस गया। सात किमी घिसटने के बाद स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो शव को निकाला गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
Azamgarh train accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली के दीदारगंज रोड अंबारी स्टेशन पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। स्टेशन पर पहुंची एक ट्रेन के इंजन में फंसकर सात किमी से घसीटते हुए आए वृद्ध की मौत हो गई। ट्रेन स्टेशन पर रुकने के बाद काफी मशक्कत से शव को बाहर निकला गया। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हुई। मृतक खोरासन रोड स्टेशन क्रासिंग के पास ही इंजन में फंस गया था। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
फूलपुर कोतवाली के टेऊंगा गांव निवासी मैनुद्दीन (75) मंगलवार को किसी काम से फूलपुर बाजार आया था। बाजार से वापस लौटने के दौरान वह खोरासन रोड पर बंद क्रासिंग को पार करने लगा। इसी दौरान डायवर्ट हुई गोरखपुर-यशवंतनगर एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन के इंजन में फंसकर मैनुद्दीन सात किमी तक घसीटता गया।

जब दीदारगंज रोड अंबारी स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो मैनुद्दीन का शव इंजन से निकाला गया। अंबारी स्टेशन पर ट्रेन लगभग 42 मिनट तक खड़ी रही। सूचना पर परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतक तीन पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें