हरी झंडी दिखा राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करते डीएम राजेश कुमार।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राष्ट्रीय पोषण माह की शुरूआत मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण की महत्ता पर आकर्षक रंगोलियां बनाई। जिसकी डीएम ने सराहना की
डीएम ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में पोषण माह की शुरुआत हो रही है। नौनिहालों के लिए पोषण कितना जरूरी है, इसके संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के वजन नापे जाएंगे और उनके खान-पान, न्यूट्रीशन तथा स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। इसमें खाने की वैरायटी भी होनी चाहिए। हरी सब्जी के साथ फल भी खाना चाहिए। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी जो परंपरागत खाद्य पदार्थ हैं, उनका भी सेवन करना चाहिए। इससे शरीर का विकास होता है। बचपन में अच्छे पोषण से ग्रोथ अच्छी होती है, मेंटली और फिजिकली मजबूत होते हैं। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, संबंधित अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य मौजूद रहीं।