फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्गों के किनारे जिला पंचायत की नहीं है भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजमार्गों के किनारे रेस्ट एरिया (विश्राम स्थल) बनाने का निर्देश शासन ने जिला पंचायतों को दिया है। इन जगहों पर राहगीरों के बैठने की व्यवस्था और महिला व पुरुषों के लिए शौचालय बनवाए जाने हैं। जनपद में जिला पंचायतों के पास राजमार्गों के किनारे भूमि नहीं होने के कारण इस योजना को अमलीजामा पहनाने में दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन

हाईवे पर सफर करने वालों को होटलों व ढाबों में ही शौचालय, विश्राम की सुविधा मिल पाती है। सरकार की ओर से हाईवे किनारे ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जहां कुछ देर तक लोग विश्राम कर सकें। अब प्रदेश सरकार ने जिला पंचायतों को नेशनल और स्टेट हाईवे के किनारे विश्राम स्थल बनाने के निर्देश दिए हैं। इन स्थलों पर राहगीरों के बैठने की व्यवस्था, महिला व पुरुषों शौचालय के अलावा फूड कार्नर बनाए जाएंगे। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा और जिला पंचायत की आय भी बढ़ेगी। जिला में हाईवे के किनारे जिला पंचायत के पास जमीन ही उपलब्ध नही हैं। ऐसे में जिला पंचायत रेस्ट एरिया का निर्माण करने में खुद को अक्षम पा रहा है।
शासन से मिले निर्देश के अनुसार हमने स्टेट और नेशनल हाइवे के किनारे के सारी जमीनों की पड़ताल कर ली। लेकिन हमें कहीं भी जिला पंचायत के नाम से जमीन नहीं मिल सकी। अगर हमें जमीन उपलब्ध हो जाती है तो हम वहां पर रेस्ट एरिया का निर्माण कराएंगे। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें