फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पूर्व देखभाल में जनपद को मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती को प्रसव पूर्व जांच व देखभाल के लिए उत्कृष्ठ प्रदर्शन व विशेष योगदान देने को लेकर जनपद को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। अभियान के तहत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने उत्कृष्ट प्रसव पूर्व जांच सेवा प्रदान कराने के लिए प्रदेश में आजमगढ़ को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आईएन तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अरशद अहमद अंसारी, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता दिनेश कुमार को सबसे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कराने के लिए पुरस्कार दिया गया। सीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती का कुशल परीक्षण व उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान कराने के लिए आजमगढ़ को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को पुरस्कृत किया गया। प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत होने से विभाग के सभी कर्मचारियों को प्रेरणा मिली है। वर्ष 2020 -21 के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के लिए राज्य स्तरीय आई प्लेस फॉर नाइन अचीवर का आयोजन लखनऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के नवीन कार्यालय में किया गया। भविष्य में भी हमारा निरंतर प्रयास रहेगा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करा सकें। जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता दिनेश कुमार ने कहा कि जिले में वर्ष 2020 से मार्च 2021 तक 33,528 प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) जांच व अन्य जांचें की सुविधा कराई गई, साथ ही सन 2020 से मार्च 2021 तक कुल 3107 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) चिह्नित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें