फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दहेज रहित विवाह की तैयारियों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के लाटघाट छह फरवरी 2022 को 501 जोड़ों का दहेज रहित विवाह संपन्न कराने को लेकर रविवार को पटेल इंटर कालेज उर्दिहा में सामूहिक दहेज रहित विवाह तैयारी बैठक हुई। इस दौरान आस्था सिंह पटेल द्वारा स्वागत गीत सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

आयोजक राम सकल सिंह पटेल ने कहा कि यह 15वां दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह होगा। जिसमें पूरे देश से उद्योगपति, समाजसेवी, राजनेता वर-वधू को आशीर्वाद देने आएंगे। दहेज रहित सामूहिक विवाह 2001 में शुरू किया गया। जिसमें 85 जोड़े पीले परिधान में सात फेरे लिए। उसके बाद यह क्रम अनवरत चलता रहा। वर्तमान में यह 15वां दहेज रहित सामूहिक विवाह का आयोजन होने जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी रामाश्रय राय और संचालन कल्पना सिंह व रवि शंकर यादव ने संयुक्त रूप सेे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें