फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा मंगलवार पर हनुमान जी के दर्शन को मंदिरों में उमड़े भक्त

विज्ञापन
बड़े मंगलवार के अवसर पर हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करते श्रद्घालु। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बड़ा मंगलवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों में स्थित बजरंग बली के मंदिर में दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान सभी ने हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाया और मन्नत मांगी।
विज्ञापन

बड़ा मंगल पर सुबह से ही जिले के हनुमान मंदिरों में भक्तों की कतार लगी थी। मंदिर वैदिक पूजन व मंत्रोच्चार की ध्वनि से गूंजते रहे। जिधर देखो उधर ही वीर बजरंगी के भक्त भक्ति में डूबे नजर आ रहे थे। शहर के अन्नतपुरा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह होते ही पहले बजरंगबली का भव्य शृंगार किया। जिसके बाद भोग लगाया गया। भोग के बाद आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान लगे हनुमान जी के जयकारों से पूरा मंदिर गूंजता रहा। इसके बाद पूरे दिन हनुमान जी के दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में नगर के बड़ादेव स्थित दुर्गा और हनुमान जी के मंदिर भी पूजन-अर्चन को भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने हनुमानजी के जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दरबार में मत्था टेका और पूजन अर्चन के साथ ही मन्नत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें