फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
शारदा सहायक खंड-32 की उपशाखा फरिहां माइनर कटी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
फरिहां। क्षेत्र से गजरी शारदा सहाय खंड-32 की उपशाखा माइनर मंगलवार को मक्खन पट्टी गांव के पास कट गई। माइनर के कटने से आस-पास के सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को दी। लेकिन काफी देर बाद शाम को विभाग के जेई और कर्मचारी मौके पर पहंचे। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। माइनर के कटने से किसानों में गुस्सा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि शारदा सहायक खंड-32 की उपशाखा फरिहा माइनर जो असीलपुर बाजार से निकलकर क्षेत्र के कई गांवों से होकर लगभग 10 किलोमीटर दूर तक किसानों के लिए एकमात्र सिंचाई का संसाधन है। विगत कई वर्षों से सफाई का कार्य ठेकेदारी के माध्यम से हो रहा है। जिसके कारण माइनर की सफाई सही ढंग से नहीं हो पाई। जिसका परिणाम यह रहा कि जगह-जगह से माइनर के ऊपर से पानी ओवर-फ्लो होता रहता है। मंगलवार की दोपहर को लगभग बारह बजे के आस-पास मक्खनपट्टी गांव के पास माइनर कट गई। जब माइनर का पानी खेतों में भरने लगा तो ग्रामीणों ने जाकर वहां देखा तो माइनर कटी हुई थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विभाग के जेई शैलेंद्र यादव को दी। लेकिन जेई शाम को लगभग चार बजे मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ पहुंचे और माइनर को बांधने के प्रयास में जुट गए। तब तक किसानों का काफी नुकसान हो चुका था। विभाग की लेटलतीफी से किसानों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें