बूढ़नपुर क्षेत्राधिकारी कार्यलय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : AZAMGARH
ईश्वरपुर पवनी गांव के बाशिंदों ने रविवार की दोपहर प्रिंस सिंह मोंटी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया करके मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। सीओ ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
ईश्वरपुर पवनी गांव में जमीन विवाद में 20 सितंबर को मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है। पीड़ित लालचंद, अखिलेश, अनिल, सुरेश, इंद्रेश, फूलचंद, वीर बहादुर राम का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत के चलते पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। जब भी थाने पर जाते हैं तो थानाध्यक्ष कुछ सुनते ही नहीं है। ऐसे में मजबूर होकर सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ा। सीओ के निर्देश पर चौकी इंचार्ज लाल बहादुर बिंद ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ बूढ़नपुर रामस्वरूप बाजपेई ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।