फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा-कारतूस व चोरी के सामान संग दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना पुलिस ने शनिवार की रात रोहुआ मुस्तफाबाद के पास मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गंभीरपुर थाना पुलिस शनिवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भवतर जाने वाले मार्ग पर राहूआ मुस्तफाबाद तिराहे पर दो लोग लूट की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देखते ही एक बदमाश ने लक्ष्य कर फायर कर दिया। खुद का बचाव करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को रात साढ़े ग्यारह बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम उधम चौहान निवासी उत्तरगावां थाना गंभीरपुर और प्रिंस कुमार पुत्र सतिराम निवासी नरवें थाना बरहद बताया। इनके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, चाकू, चोरी की बाइक बरामद किया। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर कई स्थानों पर हुई चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें