फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझगांवा में रेलवे अंडर पास की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटवां के मझगांवा मार्ग पर रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर मंगलवार को रेलवे अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति ने प्रधान काशीनाथ यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बाद में मंडलायुक्त को पत्र सौंपा।
विज्ञापन

काशीनाथ यादव ने कहा कि वर्तमान में रेलवे का दोहरीकरण का काम चल रहा है। यातायात गतिधियां सुचारु रुप से जारी रहे इसके लिए रेलवे लाइन के पास अंडरपास का निर्माण कराया जाना ग्रामीणों के हित में है। रेलवे लाइन निर्माण के कारण कोटवां क्षेत्र दो हिस्से में बट गया है। जिसके कारण सैकड़ों किसानों की भूमि प्रभावित हो रही है। रेलवे प्रशासन को भी पत्र भेजा गया है। जिला प्रशासन से ग्रामीणों लगातार मांग कर रहे है लेकिन मांगों की उपेक्षा की जा रही है। रमाकांत यादव ने भी संबोधित किया। धरने में हरिराम यादव, रामपलट यादव, रामनयन प्रजापति, सुरेंद्र यादव सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें