फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल व गैस मूल्यवृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस मूल्यवृद्धि को लेकर सपा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने बाइक व गैस सिलेंडर पर फूल-माला पहना कर उसकी शव यात्रा भी निकाली।
विज्ञापन

सयुस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत यादव के नेतृत्व में सपा के युवा कार्यकर्ताओं की टीम कलेक्ट्रेट पर पहुंची और काला गुब्बारा, बाइक व गैस सिलेंडर पर माला पहना कर प्रदर्शन किया। लालजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। आम जनता प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई से परेशान हो चुकी है। सरकार यदि जल्द महंगाई पर नियंत्रण नही करती है तो सपा के युवा कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेंगे। इस दौरान विशाल यादव, हरिकेश यादव, प्रवीण, रोहित, इंद्रेश, नसीम, जयप्रकाश व राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें