फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल को आगमन को लेकर तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जनपद आगमन का कार्यक्रम अभी निर्धारित नहीं हुआ है लेकिन जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। एक तरफ जहां कलेक्ट्रेट परिसर को सजाया संवारा जा रहा है वहीं बुधवार को डीएम और एसपी चक्रपानपुर में हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंच गए।
विज्ञापन

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। कलेक्ट्रेट जाने वाले पूर्वी गेट के सामने मुख्य रोड से लेकर गेट तक इंटरलाकिंग लगाई जा रही है। गेट पहले ही लगा दिया गया है। वहीं भवनों की रंगाई पुताई कर उन्हें चमकाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में चक्रपानपुर में जहां उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है उस स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण करने के लिए डीएम राजेश कुमार और एसपी अनुराग आर्य जा धमके। इस दौरान उन्होंने सारी तैयारियों का जायजा और जो भी कमियां थी उन्हें दूर करने का निर्देश मातहतों को दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें