फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवाहिता की मौत, कार्रवाई का मांग को लेकर चक्काजाम; ससुरालियों पर लगाया गंभीर आरोप

Fri, 17 May 2024 05:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: भाई ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय थाने पर भी तहरीर दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। पोस्टमार्टम हाऊस पर मर्चरी से शव निकलते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल की गेट पर पहुंच गए। जाम की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर किसी तरह शव को पुन: कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
जाम लगा रही भीड़ को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जिला अस्पताल गेट पर शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे मर्चरी से निकले शव को पोस्टमार्टम के पूर्व ही मायके वालों ने सड़क पर लाकर रख दिया और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। 

विज्ञापन


मायके वालों का यह भी कहना था कि चार पहिया की मांग न पूरी होने पर नव विवाहिता की हत्या ससुराल वालों ने कर दिया और फिर उसे आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे पर टांग दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पुन: शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मऊ जिले के कोपागंज थानांतर्गत चंदनपुर निवासी विक्रांत जायसवाल ने अपनी बहन ट्विंकल (22) का विवाह बीते 24 जनवरी, 2024 को अतरौलिया कस्बा निवासी आकाश के साथ किया था। शादी के बाद से ही ट्विंकल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। भाई के अनुसार चार पहिया की मांग की जा रही थी। 
विज्ञापन


शादी के बाद उसकी बहन परीक्षा देने के लिए मायके गई थी। चार मई को परीक्षा समाप्त होने पर पांच मई को आकाश अपने चार दोस्तों के साथ ट्विंकल की विदाई कराने आया था। इस दौरान वह नशे में पूरी तरह से धुत था। ससुराल में भी उसने दहेज को लेकर काफी हंगामा किया था और फिर विदा करा कर ले गए।



गुरुवार की शाम सूचना मिली कि उसकी बहन ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचे पर ऐसा कुछ हुआ नजर नहीं आया, बल्कि उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे पर टांग दिया गया थ। भाई का कहना है कि बहन के कमरे की छत आठ फीट ऊंची है। दो फीट ऊंचा बेड है और एक फीट पंखे की पाइप है। बहन भी पांच फूट की थी। फिर कैसे उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


चार पहिया की डिमांड न पूरी होने पर मार डालने का आरोप
चक्काजाम कर रहे परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वाले दहेज में चार पहिया की डिमांड कर रहे थे। यह डिमांड न पूरी होने पर बहन के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं, जिससे खून तक निकल रहा था। हत्या के बाद ससुराल वालों ने शव को फंदे पर टांग कर आत्महत्या का रुप देने की कोशिश किया है। मायके वालों ने पति, सास, ससुर व परिवार के अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें