फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत; मचा कोहराम

Fri, 17 May 2024 02:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: ग्रामीणों की सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका तीन पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
SP Office Azamgarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर पांडेय का पूरा गांव से गुजरे रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया है।

विज्ञापन


शाहगंज से बलिया जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार की सुबह अपने निर्धारित समय पर चल रही थी। छह बजे के आसपास ट्रेन फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर पांडेय का पूरा गांव स्थित रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी। इसी दौरान गांव की रहने वाली प्रमिला यादव (40) रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी और ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें