फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश के धोखे में निर्दोष को मारी गोली

Thu, 17 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर में बुधवार दोपहर सुल्तानपुर की क्राइम ब्रांच की टीम ने 50 हजार के इनामी बदमाश के चक्कर में बाइक सवार तौफीक (22) को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को वे अपनी कार में लेकर जाने भी लगे। घटना की जानकारी मिलने पर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। सच पता चलने पर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि का कहना है कि सुल्तानपुर पुलिस ने युवक को गलतफहमी में गोली मारी है। सुल्तानपुर पुलिस टीम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बरदह के मोहम्मदपुर फेटी गांव निवासी अबुलैस का पुत्र तौफीक बुधवार को बाइक से फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियार गांव निवासी अपनी बहन के घर जा रहा था। उधर, क्राइम ब्रांच सुल्तानपुर की क्राइम ब्रांच टीम सुल्तानपुर के ही 50 हजार के इनामी बदमाश सागर यादव का इनामी बदमाश का पीछा करते हुए आ रही थी। तौफीक जैसे ही सरायमीर थाना क्षेत्र स्थित सूर्या ढाबे के पास पहुंचा कि कार सवार स्वाट टीम ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


 पेट में गोली लगने से घायल तौफीक सड़क पर गिरकर तड़पने लगा, कार सवार टीम उसे अपने साथ लेकर सुल्तानपुर जाने लगी। उधर, इसकी सूचना जब फूलपुर के कोतवाल तेजबहादुर सिंह को हुई तो उन्होंने घेराबंदी कर कार सवारों को दबोच लिया। इसके बाद सच का पता चला। आनन-फानन में पुलिस ने तौफीक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।


इधर, घटना की जानकारी जब तौफीक के गांव वालों को हुई तो वे नाराज हो गए और मौके की तरफ बढ़ने लगे, लेकिन तौफीक के घर वालों ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस कर दिया। एएसपी ग्रामीण मोहम्मद इमरान और सीओ फूलपुर हिरासत में लिए गए पुलिस वालों से पूछताछ की।

युवक को गलतफहमी में गोली मारी गई है। सुल्तानपुर क्राइम ब्रांच टीम को बदमाश के हुलिए और बाइक के संबंध में जो जानकारी मिली थी वह इस युवक से मिलती-जुलती थी। पुलिसवालों ने युवक को रुकने का इशारा किया पर वह नहीं रुका। इस संबंध में दोषी पुलिसवालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-आकाश कुलहरि, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें