फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खिंचने पर विवाद, पुलिस ने भांजी लाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। रूदरी मोड़ पर दीपावली के दिन आयोजित आरकेस्ट्रा कार्यक्रम में डांसरों का फोटो खिंचने के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में की।
विज्ञापन

रानी की सराय बाजार के रूदरी मोड़ पर एक पूजा समिति की तरफ से आरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया था। दीपावली के अवसर पर चल रहे इस कार्यक्रम के दौरान रात करीब बारह बजे एक युवक डांसर का फोटो खिंचने लगा। आयोजक मंडल के लोगों ने मना किया। इसके बाद भी युवक नहीं माना। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बल प्रयोगकर स्थिति को नियंत्रण में की। मारपीट में मामूली रुप से कई लोग घायल हो गए। हालांकि घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी, ना ही किसी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें