फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गहमर पुलिस ने रात में भ्रमण के दौरान मगरखाई रेलवे पुल से कुछ दूर पहले एक वाहन चोर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। वह चोरी का वाहन बेचने के लिए बिहार जा रहा था। पुलिस ने चार अंतर प्रांतीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो चार पहिया वाहन और पांच दो पहिया वाहन बरामद किया गया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वाहन चोर गिरोह का सरगना हिमांशु वर्मा पुत्र महेंद्र वर्मा निवासी पट्टी चौधरी राय थाना गहमर का नेटवर्क यूपी से लेकर बिहार तक फैला हुआ है। जिला सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से वाहनों की चोरी कर उसे बिहार में बेचने का काम करता था। इसके इस कार्य में भोजपुर (बिहार) जनपद के शाहपुर थाने के रतनपुरा निवासी श्रीकांत सिंह उर्फ मामा, इसी के सरना गांव निवासी लकी सिंह उर्फ भीम तथा बक्सर जनपद के नैनीजोर थाना क्षेत्र के बरकी गांव निवासी महेश शाह शामिल हैं। यह रात में नंबर प्लेट और मास्टर चाभी लेकर क्षेत्र में घुमते रहते थे। वाहन खड़ी रहने पर उसका नंबर प्लेट बदलकर मास्टर चाभी लगा वाहन लेकर फरार हो जाते हैं। इससे पूर्व में भी हिमांशु वर्मा के खिलाफ दिलदारनगर और बिहार के बड़हा थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को उत्साह वर्धन के लिए 10 हजार रुपया देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें