फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के विवाद में महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मेहदवारा सुल्तानीपुर गांव में रविवार की रात मोबाइल पर वीडियो देखने पर हुए विवाद से नाराज महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह परिवारवालों को जानकारी हुई तो मायके वालों और पुलिस को सूचना दी। उधर महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृत महिला मधुबाला (22) पत्नी मोनू राजभर अहरौला थाना क्षेत्र के मेहदवारा सुल्तानीपुर गांव की रहने वाली थी। उसका मायका अहरौला थाना क्षेत्र के महुआरा गांव में था। वह रामसुमेर की बेटी थी। 24 फरवरी 2018 को उसकी शादी मोनू के साथ हुई थी। 15 जून को उसका दोंगा आया था। घर वालों के मुताबिक रविवार की रात मोनू और मधुबाला के बीच मोबाइल पर कोई वीडियो देखने को लेकर विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर मधुबाला ने जहर खा लिया। सोमवार की सुबह मधुबाला जब नहीं जगी तो परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे। इस दौरान मृत पड़ी थी। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम को भेजवा दी गई है। पिता की तहरीर के आधार पर उसके पति के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें