फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर स्कूल संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पैसे के लेनदेन में फ्राड करने के आरोपी स्कूल प्रबंधक को कोर्ट के आदेश पर कप्तानगंज थाना पुलिस ने रविवार की सुबह उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। स्कूल प्रबंधक के खिलाफ आजमगढ़ और फैजाबाद न्यायालय से अरेस्ट वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव निवासी विजेंद्र पांडेय पुत्र स्व. राजाराम गांव में ही पिता राजाराम के नाम पर इंटर कॉलेज चलाता है। इसके खिलाफ पैसे के लेनदेन को लेकर फैजाबाद व आजमगढ़ न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आजमगढ़ न्यायालय में शहर क्षेत्र स्थित टाइल्स एंड मार्बल जोन की संचालिका रमा चौबे की शिकायत पर मुकदमा चल रहा है। अपने शिकायत में रमा चौबे ने आरोप लगाया था कि विजेंद्र पांडेय उसके दुकान से लगभग एक साल पूर्व 15 लाख से अधिक की टाइल्स ले गया था। भुगतान के तहत उसने दो चेक दिए थे। जिसमें एक चेक जिसकी वैल्यू लगभग आठ लाख रुपये थी वह बाउंस हो गया। पहले तो दुकानदार द्वारा अपने स्तर से विजेंद्र को नोटिस दी गई लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया फिर न्यायालय के माध्यम से भी नोटिस जारी किया। न्यायालय ने भी कई बार नोटिस भेजा, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। जिस पर न्यायालय ने उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया। कप्तानगंज थाने पर तैनात दरोगा दयाशंकर सिंह ने हमराहियों के साथ छापेमारी कर विजेंद्र को उसके घर से पकड़ लिया और न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दरोगा ने बताया कि विजेंद्र पर ऐसा ही एक मुकदमा सीजेएम प्रथम फैजाबाद के न्यायालय में भी है, जहां से भी अरेस्ट वारंट जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें