फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डाक्टरों का पैनल करेगा शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दहेज हत्या और शव को गायब करने के मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के आरोपी बनाए गए रशाद नगर निवासी उलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी, उनके भतीजे हसन अम्मार और उसके घरवालों की मुसीबत बढ़ने वाली है। पुलिस ने कब्र से शव निकलवाने के लिए जिलाधिकारी से परमीशन लेने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। दो डाक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। साथ ही अंतिम संस्कार के सीसीटीवी फुटेज और फोटो से भी क्लू तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन

नई दिल्ली के ओखला में रहने वाले सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी हामीद संजरी ने उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी, उनके भतीजे हसन अम्मार और उसके घरवालों के खिलाफ अपनी साली की हत्या कर लाश छिपाने का आरोप लगाया था। बताया था कि उनकी साली फौजिया की शादी उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी के भतीजे हसन अम्मार से हुई थी। शादी के बाद से ही ये लोग फौजिया को प्रताड़ित करते थे। फौजिया के घरवालों के सीधेपन का फायदा उठाते हुए नौ अक्तूबर को आमिर रशादी, हसन अम्मार और उसके घरवालों ने फौजिया की हत्या कर लाश को गायब कर दिया। वहीं, आमिर रशादी ने मामले को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया था। मामले खुलासे के लिए पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया है। इसके लिए जल्द ही कोतवाल योगेंद्र बहादुर की ओर से डीएम से परमीशन ली जाएगी। जिलाधिकारी की ओर से मामले में किसी मजिस्ट्रेट को तनात किया जाएगा, जिसकी मौजूदगी में शव को निकलवाया जाएगा। एसपी अजय साहनी ने बताया कि फौजिया की मौत स्वभाविक नहीं थी। इसके बाद भी ससुरालियों की ओर से मामले का जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। साथ ही बिना पंचनामा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे मामले में शक गहरा रहा है। पुलिस ने कब्र से शव निकलवाने के लिए जिलाधिकारी से परमीशन लेने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। दो डाक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। साथ ही अंतिम संस्कार के सीसीटीवी फुटेज और फोटो से भी क्लू तलाशे जा रहे हैं। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें