फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा नदी में नहाते समय किशोर डुबा, हो रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार के देवारा खास राजा गोलाघाट पर सोमवार की दोपहर घाघरा नदी में नहाते समय चार लड़के डूबने लगे। एक चरवाहे ने अपनी लाठी के सहारे किसी तरह तीन लड़कों को नदी से बाहर निकाल उनकी जान बचाई। जबकि एक किशोर लापता हो गया। उधर इकलौती संतान के पानी में डूबने से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार शादी की तैयारी को छोड़ उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

घाघरा नदी में डूबने वाला किशोर नेहाल सिंह (14) पुत्र सुनील नैनीजोर गांव का निवासी है। नेहाल की चचेरी बहन की आठ जून को शादी है। घर पर रिश्तेदार जुटे हुए हैं। रिश्तेदारी में ही आए दो अन्य लड़कों के साथ नेहाल सिंह दोपहर में गोलाघाट के पास घाघरा नदी में नहाने चला गया। उसके साथ गांव के चंदन (22), यश (16) और प्रियांशु (13) भी नहा रहे थे। जबकि दोनों रिश्तेदार किनारे बैठे हुए थे। नहाते समय नदी में ये चारों थोड़ा आगे चले गए और गहरे पानी में डूबने लगे। चारों को डूबते देख किनारे बैठे अन्य ने शोर मचाया। उनकी चीख पुकार सुनकर बगहवा गांव निवासी मोती यादव जो अपनी भैंस चरा रहा था, वह भागकर मौके पर पहुंचा। अपनी लाठी के सहारे मोती ने चंदन, यश और प्रियांशु को पानी से बाहर निकाल लिया जबकि नेहाल लापता हो गया। घटना की सूचना नेहाल के घरवालों को हुई तो वे रोते-बिलखते नदी की तरफ दौड़े। जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग और रौनापार थाने की पुलिस पहुंची गई। इकलौते बेटे नेहाल के डूबने से परिवार में कोहराम मचा है। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें