फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को घायल कर किए हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई मोड़ पर स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन को शनिवार की रात चार युवकों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही तीन राउंड हवाई फायरिंग किया। घायल सेल्समैन का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के चड़ई गांव निवासी दीपचंद यादव (60) और जगमोहन यादव (60) निजामाबाद थाना क्षेत्र के सरायपोही गांव के निवासी हैं। यह दोनों दीदारगंज थाने के करूई मोड़ पर स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। शनिवार की रात दोनों दूकान बंद कर छत पर मच्छरदानी लगाकर सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे चार बदमाश पहुंचे और दोनों सेल्समैनों को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही तीन राउंड हवा में गोलियां चलाई। फायर होने से दहशत मच गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और इन्हें पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराई। जहां से डाक्टर ने रेफर कर दिया। दोनों का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। सीओ फूलपुर रविशंकर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पर रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें