फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे देरी से पहुंची गोमती एक्सप्रेस

Sun, 24 Jun 2018 11:43 PM IST
पांच घंटे देरी से पहुंची गोमती एक्सप्रेस
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में ट्रेन की जानकारी करते यात्री - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 औरैया। गोमती एक्सप्रेस की लेट लटीफी से दैनिक यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से पहुंचने पर यात्रियों को दूसरे साधनों से यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

 मालूम हो कि लखनऊ से नई दिल्ली के लिए जाने वाली गोमती एक्सप्रेस के फफूंद रेलवे स्टेशन में आने का समय सुबह 9 बजे का है। रविवार को यह ट्रेन फफूंद स्टेशन पांच घंटे की देरी से आई। जिससे इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री गर्मी से बेहाल हो गए। ट्रेन का इंतजार करने में ही आधा दिन गुजर गया। कई महीने के इंतजार के बाद गोमती एक्सप्रेस के चलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली थी। हालांकि कुछ ही दिन यह ट्रेन निर्धारित समय के अनुसार चल पाई। इसके बाद ये फिर घंटों देरी से चलने लगी। कई यात्री कंट्रोल रूम में जाकर ट्रेन की लोकेशन की जानकारी करते रहे। स्टेशन मास्टर अर्जुन ने बताया कि ट्रेन लेट चल रही है। यात्रियों की दिक्कत को अफसरों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें