फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद के बाद ट्रक चालक को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के पक्खनपुर पेट्रोल पंप के पास से सोमवार की शाम गेहूं लदे ट्रक के चालक का असलहे के बल पर अपहरण कर लिया गया। एक राहगीर ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और देर रात ही ट्रक और चालक को बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर जिले के जैदपुर थाना अंतर्गत गोपरी चांदपुर निवासी मुकेश यादव पुत्र रमाजीत यादव ट्रक चालक है। सोमवार को वह अहरौला के मडना स्थित क्रय केंद्र से गेहूं लाद कर वाराणसी के लिए चला। इसी दौरान एक दूसरे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। दूसरे ट्रक के चालक ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। पक्खनपुर पेट्रोल पंप के पास उक्त लोगों ने मुकेश को के ट्रक को रोक लिया और असलहा सटा कर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया और लेकर मढ़वरपुर अंबेडकर नगर चले गये। अपहरण करने वालों का एक साथी मुकेश की ट्रक लेकर मढ़वरपुर जाने लगा। इस बीच किसी राहगीर ने घटनाक्रम को देखा और सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और ट्रक को फुलवरिया बाजार में पकड़ लिया। वहीं रात में छापेमारी कर मुकेश को भी मुढ़वरपुर से बरामद कर लिया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने दो आरोपियों को भी पकड़ लिया। मुकेश के पिता ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दी है। जिस पर अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है और दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें