फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में रविवार को कस्बे में पदयात्रा निकाली और पर्चे का वितरण किया। डीजल व पेट्रोल गैस के बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

पदयात्रा नंदाव मोड़ से खरेवां मोड़, चौक, महाजनी टोला मवेशी खाना होते हुए पुलिस बूथ के समीप कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुई, जहां नुक्कड़ सभा की गई। मिर्जापुर ब्लाक अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों की हितैषी सरकार ने खाद की कीमतें इतनी बढ़ा दी हैं कि किसान परेशान है। पूर्णमासी प्रजापति, नदीम खान, नगर अध्यक्ष इस्तियाक अहमद, संतोष राय, गणेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें