जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों को समय से पूरा कराएं।
डीएम ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक दशा में जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने अपने विभाग की संचालित योजनाओं का लाभ जनसामान्य तक शत-प्रतिशत पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विनोद सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, जल निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।