फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर मामले माफिया मुख्तार व साथियों के खिलाफ चार्ज शीट दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी व उसके 10 सहयोगियों के खिलाफ जिला गैंगस्टर कोर्ट में चल रहे मुकदमे में बुधवार को विवेचक ने चार्जशीट दाखिल कर दिया। चार्जशीट सोमवार को ही दाखिल होनी थी लेकिन आरोपी उमेश सिंह व अनुज कन्नौजिया के वकील के विरोध के चलते उस दिन दाखिल नहीं की जा सकी। न्यायाधीश ने बुधवार का दिन चार्जशीट दाखिल करने के लिए निर्धारित किया था।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव में सड़क ठेके के विवाद में वर्ष 2014 में मुख्तार व साथियों ने ठेकेदार पर फायरिंग की थी। ठेकेदार तो बालबाल बच गया था लेकिन दो मजदूरों को गोली लग गई थी। उसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में तरवां थाने में माफिया मुख्तार समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्तार और साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना के बाद आईओ प्रशांत श्रीवास्तव ने 11 लोगों का नाम इस मुकदमे में शामिल किए हैं। सोमवार को आईओ चार्जशीट दाखिल करने के लिए पहुंचे तो उमेश सिंह व अनुज कन्नौजिया के वकील लल्लन सिंह चार्जशीट की मांग की और पूछा कि जब मुकदमा नौ लोगों के नाम दर्ज था तो आरोपियों की संख्या 11 कैसे हो गई। उनके विरोध के चलते सोमवार को चार्जशीट न्यायालय में नहीं दाखिल की जा सकी। न्यायालय ने बुधवार को चार्जशीट दाखिल करने का समय निर्धारित किया था। जिस पर आईओ प्रशांत श्रीवास्तव बुधवार को गैंगेस्टर कोर्ट में मुख्तार समेत उसके सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया। मुख्तार अंसारी का केस अधिवक्ता सीएल निगम व दरोगा सिंह देख रहे हैं। अब इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट प्रयागराज में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें