फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मह़ुआर पहुंचे सीडीओ, प्रवासी श्रमिकों का जाना हाल, पूछा आगे क्या है इरादा

विज्ञापन
तहबरप्रु के महुवार में प्रवासी मजदूरों से बात चीत करते हुए सीडीओ आनंद शुक्ल। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
तहबरपुर। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला सोमवार को तहबरपुर विकास खंड जा धमके। इस दौरान मनरेगा, शौचालय, सामुदायिक शौचालय, आवास, प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे बिंदुओं पर सघन जांच पड़ताल की। काफी देर तक पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद वह महुआर गांव में प्रवासियों के पास पहुंचे।
विज्ञापन

गांव में 98 प्रवासी श्रमिक क्वारंटीन पूरा कर बाहर आए है। उनहोंने प्रवासी मजदूरों से बात चीत की और पूछा कि वे कहां से आए हैं? वहां क्या करते हैैं? आगे क्या इरादा है? मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें गांव मे ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन का कार्य चल रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह गठन करने, मेठ बनाने, स्कूली यूनिफार्म सिलाई आदि में रोजगार देने की बात कही। सीडीओ ने बताया कि इसमें 12 लोग ऐसे जो मनरेगा में मजदूरी करने को तैयार थे। इन लोगों को जाब कार्ड बनाकर रोजगार देने का निर्देश दिया गया । वहीं बहुत से लोग ऐसे थे जिन्होंने बताया कि वह बाहर काम करते थे तो उन्हें 12 से 15 हजार रुपये मिलते थे। इसमें कोई फैक्ट्री में काम करता था तो कोई ट्रक चलाता था। जो लोग गाड़ी चलाने का कार्य करते थे। उनके लिए परिवहन विभाग को स्थानीय स्तर पर काम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं गांव की कुछ महिलाएं जो काम करने की इच्छ़ुक थीं। उन्हें एनआरएलएम के तहत समूह बनाकर रोजगार देने का निर्देश मेरी ओर से दिया गया है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, एडीओ पंचायत त्रिवेणी प्रसाद सिंह, आईएसवी त्रिवेणी प्रसाद, अतुल कुमार सत्संगी, एपीओ विजय कुमार सिंह, सचिव विवेकानंद यादव, दुर्गा राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें