शहर के नरौली स्थित सोनकर बस्ती में बनाये गये कंटेनमेंट जोन से पुलिस नदारत।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर के नरौली स्थित सोनकर बस्ती को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कंटेमेंट जोन बनाकर सील किया गया है। इसके बाद भी वहां पर किसी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं होने से आराम से लोग कंटेंनेट जोन को भीतर और बाहर आवागमन कर रहे हैं। इससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और भय का माहौल बना हुआ है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां 18 लोगों की सैंपलिंग की गई है।
नरौली स्थित सोनकर बस्ती का 70 वर्षीय बुजुर्ग वाराणसी में इलाज के दौरान कोविड पॉजिटिव मिले हैं। इसके बार नरौली के सोनकर बस्ती को सील कर दिया है, लेकिन यहां पर किसी पुलिसकर्मी के तैनात नहीं होने से आराम से लोग आंदर और बाहर जा रहे हैं। इससे लेकर लोगों के भीतर भय का माहौल हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग के टीम ने नरौली के स्ट्रीट वेंडर्स, डिलीवरी ब्वाय, एवं रोड साइड में अन्य खाद्य करोबार करने वाले कारोबारियों के सौंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को कुल 150 सैंपल लेने की बात कही गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 4986 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें कुल 4806 जांच रिपोर्ट नेगेटिव और 180 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। अब तक कुल 5579 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किए गए हैं। अभी 593 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।