फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI Raid: आजमगढ़ में धमकी सीबीआई की टीम, घंटों पूछताछ के बाद एक परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल फोन जब्त

Sat, 06 Jul 2024 07:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के धौरहरा गांव के एक घर में सीबीआई की टीम ने शनिवार को छापा मारा। इस दौरान मुंबई में जन सेवा केंद्र संचालित कर रहे युवक के परिवार वालों से घंटों पूछताछ की। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई की टीम शनिवार को जिले में धमकी। सीबीआई स्थानीय पुलिस के साथ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में इसरार के घर पहुंची जो मुंबई में जन सेवा केंद्र चलाता है। करीब चार घंटे तक सीबीआई इसरार के भाई अरफाक और उसके घर के अन्य सदस्यों से लाखों की मनी ट्रांजेक्शन के मामले में पूछताछ की। टीम ने परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल को जब्त कर लिया। सीबीआई जिले में आई थी या नहीं यदि आई तो किस मामले में आई इसे लेकर पुलिस प्रशासन कुछ भी बोलने से बच रहा है।

विज्ञापन


सीबीआई की टीम स्थानीय पुलिस के साथ करीब पांच से छह वाहनों के साथ धौरहरा गांव में सुबह करीब आठ बजे पहुंची। पुलिस और सीबीआई की गाड़ियां मुंबई में जन सेवा केंद्र का संचालन कर रहे इसरार के घर पहुंची। एक साथ अधिक संख्या में पुलिस को देख गांव में अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा। लोग घरों में कैद हो गए। वहीं कुछ लोग चर्चा करते रहे कि आखिर सीबीआई की टीम इतनी पुलिस के साथ यहां क्यों आई है।

सूत्रों की माने तो टीम ने मोबाइल से एक-एक मनी ट्रांजेक्शन की लोकेशन खंगाला। साथ ही मोबाइल से डिलीट किए गए मैसेज को भी रीलोड किया। सुबह करीब आठ बजे से 12 बजे तक पूछताछ होती रही। इस दौरान टीम ने मीडिया को दूर रखा और किसी तरह की जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया। एसपी हेमराज मीना ने कहा कि जिले में सीबीआई की टीम आई है, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें