लालगंज। क्षेत्र के मिर्जा आदमपुर में शनिवार की शाम मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में टीम ने प्रदीप कुमार किशन कुमार फार्म पर छापेमारी की। इस दौरान गोदाम से लाखों रुपये मूल्य का खाद्य तेल बरामद हुआ, जिसे सीज किया गया।
बताते चले लालगंज बाजार से लगे मिर्जा आदमपुर में प्रदीप कुमार किशन कुमार नाम से फार्म संचालित है। शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के साथ फार्म पर छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय ने बताया कि गोदाम से 1350 लीटर खाद्य तेल बरामद हुआ। बोले बरामद नु चक्र ब्रांड का तेल बिहार की कंपनी है। लेकिन पैकेजिंग एवं लेवलिंग में नियमों का उल्लंघन और गुणवत्ता पर संदेह होने पर विभाग ने छापेमारी की। डीके राय की मानें तो बरामद तेल की कीमत दो लाख पचासी हजार है, जो राइस खाद्य तेल से निर्मित है। बरामद तेल को सीज किया गया है। एक लीटर एवं आधा लीटर तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। छापेमारी करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहम्मद साकिब, हरेंद्र आदि रहे।