फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीएलओ व एक पदाभिहित अधिकारी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र में निर्वाचन कार्य की शिथिलता पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के आदेश पर विशेष पुनरीक्षण अभियान में तैनात दो बीएलओ व एक पदाभिहित अधिकारी के ऊपर तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार 13 नवंबर को विशेष पुनरीक्षण अभियान में सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया था। इस दौरान जिस पर प्राथमिक विद्यालय पर ताला लगा हुआ था और प्राथमिक विद्यालय के बाहर बैठकर बीएलओ ने कार्य किया। सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह के निरीक्षण में विद्यालय पर ताला लटका हुआ पाया। बूथ संख्या 177-178 पर पदाभिहितत अधिकारी के कार्य में शिथिलता पर उसकी प्रधानाध्यापक बिंदु प्रभा देवी व सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 90 बैजाबारी गांव में अंजना पांडेय व गोपालपुर विधानसभा के बूथ संख्या 346 गोसाई पट्टी आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता देवी अपने अपने मतदान केंद्र से अनुपस्थित मिली। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने तीनों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें