फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवा-गमन बाधित कर, अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर दिवानी न्यायालय के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की संघ के सभागार में मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ता बंशबहादुर यादव, अधिवक्ता सुधीर कुमार दुबे और विजय बहादुर राय के प्रकरण को लेकर वकीलों ने विरोध में न्यायिक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

बाद में चर्च चौराहे पर आधे घंटे तक आवा-गमन बाधित रखा और नारेबाजी करते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कहा कि अधिवक्ताओं के प्रकरण को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया है। यदि सार्थक परिणाम नहीं आया तो हम अधिवक्ता वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह एडवोकेट ने, संचालन संघ के मंत्री देवनारायण शुक्ल ने किया। पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपि विभिन्न अधिवक्ता संगठनों को भेज कर अपनी भावनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें