तहसील क्षेत्र के चांदपार गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 10 दिन से जला पड़ा हुआ है। सूचना के बाद भी बदला नहीं गया। जिसके चलते सौ से अधिक घरों में अंधेरा फैला हुआ है। लोग उमस भरी गर्मी में रात बिताने को मजबूर हैं। वही छोटे-मोटे उद्योग धंधे भी बंद पड़े हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के चांदपार गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर 10 दिन पहले जल गया। जिसके चलते चांदपार गांव और मैटी नगर के सौ से अधिक घरों में अंधेरा फैला हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत हम लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं सरकार द्वारा 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है कभी भी उनका गुस्सा फूट सकता है। गांव के मुस्ताक अहमद, नफीस फैशल, मुर्तुजा, नफीस आदि लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए जल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। एसडीओ अखिलेश यादव ने बताया कि इसकी सूचना जिला मुख्यालय पर दे दी गई है। जला ट्रांसफार्मर भेज दिया गया है दूसरा ट्रांसफार्मर मिलते ही बदल दिया जाएगा।