माफिया मुख्तार व उसके गैंग के खिलाफ जनपद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्तार के खास अनुज कन्नौजिया के यहां कुर्की की कार्रवाई के बाद अब श्याम बाबू पासी की स्कार्पियों जब्त करने की कवायद जनपद पुलिस ने किया है।
तरवां थाना में दर्ज मुख्तार गैंग के खिलाफ गैंगेस्टर के मुकदमें में श्यामबाबू पासी भी शामिल है। वर्तमान में वह जेल की सलाखों के पीछे है। विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव को विवेचना के दौरान श्याम बाबू पासी द्वारा अवैध कमाई से पत्नी सावित्री के नाम खरीदी गई स्कार्पियों की जानकारी हुई। इसके बाद गैंगेस्टर एक्ट के तहत श्याम बाबू पासी की इस संपत्ति को भी उसके गांव मेंहनगर थाना क्षेत्र के वीरपुर से जब्त करने की कार्रवाई की गई। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्तार गिरोह के खिलाफ जनपद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और आगे भी मुख्तार व उसके साथी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी। जल्द ही मुख्तार के कुछ और समर्थकों पर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।