फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून खराबे में बदली आस्थाः मूर्ति विसर्जन के दौरान चले ईंट-पत्थर, सिपाही सहित चार लोग घायल; आठ हिरासत में

Thu, 29 Aug 2024 10:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। भीड़ ने एक सिपाही को भी पीटकर घायल कर दिया। इससे पहले तीन लोग जख्मी हो चुके थे। सभी लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
महिलाओं से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्ण जन्माष्टमी के बाद बीती रात नरौली मुहल्ले के चौहान और सोनकर बस्ती में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए लोग निकले। नरौली चौराहे पर डीजे बजाने के विवाद को लेकर दोनों पक्षा में जमकर ईंट पत्थर चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। 

विज्ञापन


कृष्ण जन्माष्टमी पर नरौली मुहल्ले में कई स्थानों पर मूर्ति की स्थापना की गई थी। बीती देर रात मूर्तियों का विसर्जन हो रहा था। हर वर्ष की भांति नरौली तिराहे पर जब सोनकर और चौहान बस्ती की मूर्तियां पहुंची तो उनके बीच डीजे का मुकाबला शुरू हो गया। देखते ही देखते यह मुकाबला मारपीट में तब्दील हो गया। 

विज्ञापन


मारपीट के बाद कुछ ही देर में दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगे। जिससे नरौली तिराहे पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। मारपीट की इस घटना में यूपी का एक सिपाही सर्वेश कुमार गौड़ भी घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिधारी पुलिस आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने आई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी गौरव शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। नगर कोतवाली पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने पूरे मुहल्ले में घूम-घूमकर लोगों को अपने घरों में रहने को कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें