फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर/बिंद्राबाजार। जिले में बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटाई गांव निवासी प्रमोद पाठक (38) पुत्र अरुण पाठक पांच बजे बारिश के दौरान छाता लेकर शौच के लिए जा रहा था। इस बीच रास्ते में लटक रहे विद्युत तार से उसका छाता सट गया। करंट की चपेट में आने से प्रमोद जमीन पर गिर गया। ग्रामीण उसे अस्पताल गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक प्रमोद दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। रक्षाबंधन पर वह घर आया था। उधर, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में सुबह 10 बजे गांव निवासी राजेश पाठक (43) अपने घर में काम कर रहा था। इस बीच वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें