फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के कमरे में मिला प्रेमी: दरवाजा खुलने से पहले किया ये काम, आपत्तिजनक हाल में पकड़ाया; वीडियो वायरल

Tue, 18 Jun 2024 04:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मामला देवगांव कोतवाली क्षेत्र का है। महिला के कमरे में एक युवक आपत्तिजनक हाल में पकड़ा गया है। कुछ लोगों द्वारा युवक की पिटाई भी की गई है। मामले की जांच देवगांव कोतवाल को दिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की जानकारी देते एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को प्रेमिका के घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। इधर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी युवक बिना शर्ट के दिखाई पड़ रहा है। जिसको कुछ लोग बंधक बनाकर पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में युवक रोता हुआ दिखाई पड़ रहा है।

विज्ञापन


इस मामले की जांच एसपी सिटी ने देवगांव कोतवाल को दिया है। साथ ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर गांव में आधी रात को शादीशुदा महिला के कमरे में उसका प्रेमी पहुंचा।

विज्ञापन


परिजनों को आशंका हुई कि उनके घर में कोई और भी है। परिजनों ने अपने पड़ोसियों को भी बुला लिया। इसके बाद महिला का कमरे का दरवाजा खट-खटाया तो महिला ने अपने प्रेमी को बचाने के लिए उसे बक्से में बंद कर दिया।

इसके बाद दरवाजा खोला। परिजन पूरे कमरे की तलाशी लेने लगे। जब घर में रखे बक्से को खोला तो उसमें युवक आपत्तिजनक हालत में मिला। उसे बाहर निकालकर पूछताछ करने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने मारा-पीटा भी।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में युवक रोता हुआ और लोगों से माफी मांगता दिखाई पड़ रहा है। वीडियो में बोल रहा कि वह खाना खाने के लिए आया था। उधर इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया।

इसके एक सप्ताह बाद युवक का वीडियो वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें