फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की लोकप्रियता से डरी भाजपा, इसलिए सपा नेताओं के घर पड़ रही रेड: जूही सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार संवेदनहीन हो गई है। आंदोलनकारियों को कार से कुचलवा रही है और समाजवादी पार्टी की लोकप्रियता से डरकर नेताओं के यहां छापा मार रही है। यह बात सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने रविवार को यहां कही। वह बलिया, देवरिया और मऊ में जनसंवाद कार्यक्रम करके लखनऊ लौट रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा की लोकप्रियता से भाजपा डर गई है। यही कारण है सपा के नेताओं के घर छापा मारा जा रहा है। इससे पहले भी सपा नेताओं का उत्पीड़न करने के लिए मुकदमा लिखाया है। काले झंडे दिखाने पर जेल भेजा जा रहा है। प्रदेश की जनता आक्रोश में है। संवेदनहीन सरकार के चेहरे का नकाब हट गया है। लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी अजय मिश्र टेनी आज भी गृह राज्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हाल बदतर है। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में दुष्कर्म की वारदात हो रही है। पीएम जिस तरह से टिप्पणी कर रहे हैं, उससे उनको कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें