फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज होने पर भड़के भाजपाई, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समेत 11 के खिलाफ एसपी के निर्देश पर देवगांव कोतवाली में एक साधु से रंगदारी मांगने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिससे क्षुब्ध भाजपाईयों ने शनिवार को तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से पत्रक मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली के माधवपुर धरांग गांव स्थित रामजानक ी मंदिर के पुजारी कन्हैया प्रभुनंदन गिरी ने एसपी को पत्रक सौंप कर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज योगेंद्र राय समेत 11 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने की शिकायत किया था। पुजारी के शिकायती पत्र के आधार पर एसपी ने देवगांव कोतवाली प्रभारी को तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होते ही भाजपाई आक्रोशित हो उठे। शनिवार को समाधान दिवस पर भाजपाईयों ने तहसील परिसर में जम कर हंगामा किया और एसपी व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके पश्चात एसडीएम लालगंज पंकज श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, अखिलेश राय, सर्वेश राय, संतोष, रामनयन, अनिल राज, सुरेंद्र, कृष्ण कुमार, रजनीकांत, चंद्रकांत, अवनीश, विशाल, अशोक, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें