फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर बाइक सवार की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीररुप से घायल हो गया। उसे जौनपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

बरदह के कुंभ गांव निवासी 50 वर्षीय प्रमोद सिंह पुत्र स्व. रामअरूण सिंह सोमवार को दिन में लगभग दो बजे बाइक से भीरा बाजार स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। भीरा बाजार के पहले ही जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ आ रही ब्रेजा कार ने प्रमोद की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में प्रमोद गंभीररुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जौनपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे तत्कल लेकर जौनपुर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक छह भाईयों में सबसे बड़े थे और उनके तीन पुत्र बताए गए है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली ब्रेजा कार को ठेकमा बाजार के पास पकड़ लिया है। जबकि चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें