फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलने से पहले पहले गुरुजी को लगवाने होंगे कोरोना टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संकट के बीच सरकार ने 15 अगस्त से स्कूल- कॉलेज खोलने का फैसला कर लिया है। स्कूल खुलने से पहले स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिकाओं और शिक्षेत्तर स्टाफ का टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते करीब पांच माह से बंद पड़े स्कूल-कॉलेजों में रौनक फिर लौटने वाली है। माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल 15 अगस्त से खुलेंगे और 16 अगस्त से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। माध्यमिक विद्यालय दो पालियों में सुबह आठ से 12 बजे और दिन 12.30 से शाम 4.30 बजे तक खुलेंगे। दोनों में आधे-आधे विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करना होगा। जिले के 85 प्रतिशत शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी का टीकाकरण किया जा चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 15 अगस्त से स्कूल खुल जाएंगे। 16 अगस्त से नियमित क्लास चलेगी। समस्त शिक्षकों को टीकाकरण करा लेना चाहिए। इससे वह स्वस्थ्य रहने के साथ ही संक्रमण से भी बच सकेंगे। शिक्षकों को ही नहीं बल्कि हर कर्मचारियों को भी टीकाकरण कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें