फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक सखी के साथ अभद्रता पर किया बैंक का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा चितारामहमूदपुर में बैंक सखी शांति राजभर के साथ बैंक के कर्मचारी की अभद्रता के विरोध सखियों ने बैंक में ताला बंद कर घेराव किया। साथ ही सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी एसआई बीबी सिंह ने सखियों से बात कर बैंक मैनेजर सर्वेश यादव से वार्ता की और मैनेजर द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

दो दिन पहले बैंक सखी शांति राजभर बैंक में बैठकर समूह की सखियों का काम निपटने लगी। समय ज्यादा लगाने पर मैनेजर ने बताया कि तीन बजे के बाद में बैक मे बाहरी लोगों को रहने की अनुमति नहीं है। आप बाहर निकल जाए। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बैंक सखी अपनी मोबाइल से वीडियो बनाने लगी बैंक सखी का कहना है कि मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई तथा गार्ड ने मोबाइल भी छीन लिया। इसी के विरोध में समूह सखियों ने शनिवार को बैंक पर धरना प्रदर्शन के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान समूह सखी की अध्यक्ष माधुरी विश्वकर्मा, नीतू, मीता आदि समूह की सखियां उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें