फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : बालिका का पोखरी में उतराया मिला शव, जीवितपुत्रिका पूजन के वक्त से थी लापता

Fri, 01 Oct 2021 05:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के कटार गांव में जीवितपुत्रिका पूजन के दौरान लापता हुई बालिका का शव शुक्रवार को पोखरी में उतराया हुआ मिला। पूजन के दौरान कुछ लोग पटाखा फोड़ रहे थे। जिससे बच्चे भाग रहे थे। संभवतः इसी दौरान बच्ची पोखरे में गिर गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। जौनपुर जिले के खुटहन थाना अंतर्गत गजेंद्रपुर गांव निवासिनी अंजू देवी पत्नी बृजेश का मायका फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कटार गांव में है। जीवितपुत्रिका पर्व पर वह अपनी चार वर्षीया पुत्री श्रेया को लेकर मायके आई थी। बुधवार को वह मायके वालों के साथ श्रेया को लेकर जीवितपुत्रिका पूजन के लिए गांव के पास स्थित पोखरे पर गई थी। 

पोखरी पर श्रेया अन्य बच्चों के साथ खेलने लगी। इसी दौरान कुछ लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। पटाखे से डर कर छोटे बच्चे इधर-उधर भागे। पूजन खत्म होने पर श्रेया लापता हो गई। मां अंजू देवी व परिवार के अन्य लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह पास में स्थित दूसरी पोखरी में बच्ची का शव उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें