फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में एसपी का एक्शन: कार्यों में लापरवाही पर चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड, विभागीय जांच का दिया निर्देश

Sat, 15 Jun 2024 02:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के माहुल के चौकी प्रभारी शिव सागर यादव को निलंबित किया गया है। एसपी ने कार्यों में लापरवाही करने के आरोप में यह कार्रवाई करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
up police - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कठोर कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी माहुल शिव सागर यादव को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कार्रवाई पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, उदासीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने पर की गई है। शिव सागर यादव के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। 24 घंटे के अंदर लगातार दूसरी निलंबन की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार शिव सागर यादव चौकी प्रभारी माहुल थाना अहरौला द्वारा स्थानीय स्तर पर पंजीकृत अभियोग में 10 माह का समय व्यतीत होने के बाद भी अपहृता की बरामदगी के लिए सार्थक प्रयास न करके मुकदमे को अनावश्यक रूप से लंबित रखने का आरोप है। 

साथ ही लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दौरान एनबीडब्लू की गिरफ्तारी, आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही, निरोधात्मक कार्यवाहियां, प्रकाश में आए गो-तस्करी के अभियुक्तों का सत्यापन, निरोधात्मक कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटरों की नियमित रूप से निगरानी न करने, पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता व स्वेच्छाचारिता बरतने का भी आरोप है। जिसे लेकर एसपी अनुराग ने उन्हें निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभाग जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें