फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः अगले महीने तक उड़ान की उम्मीद, हवाई अड्डे पर सर्वे के लिए पहुंची एयरपोर्ट अथारिटी की टीम

विज्ञापन
मंदूरी स्थित एयर पोर्ट का निरीक्षण करती जांच टीम । - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम तहत विकसित हो रहे मंदुरी एयरपोर्ट से जल्द ही विमान उड़ान भरने लगेंगे। बुधवार को एयरपोर्ट अथारिटी की टीम ने रनवे और हवाई अड्डे की सुविधाओं का सर्वे करने पहुंची। यह काम पांच मार्च तक चलेगा। शासन नेे 15 अप्रैल से उड़ान शुरू करने के लिए लक्ष्य रखा है लेकिन लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी नहीं होना इसमें सबसे बड़ी बाधा है। टर्मिनल भवन और अन्य इमारतों में आवश्यक उपकरणों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चयनित मंदुरी एयरपोर्ट के सिविल वर्क को पूरा किया जा चुका है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगमकी ओर से लगभग 20 करोड़ की लागत से यहां पर टर्मिनल, रनवे, टैक्सीवे, एटीसी टावर, फायर स्टेशन आदि के कार्य कराए गए हैं। बाउंड्री और रनवे के विस्तार का कार्य भी पूर्ण है। रनवे अब 1500 से अधिक लंबाई का हो चुका है। उप्र नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से आजमगढ़ के मंदुरी हवाई अड्डे से उड़ान शुरू करने के लिए महानिदेशक के यहां लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया गया है। अभी ये प्रकरियाधीन है। पिछले दिनों लेइसेंसिंग को लेकर एयरपोर्ट क्षेत्र में कलर कोडिंग मैप जारी किया गया था। इसके अनुसार प्रबंधित क्षेत्रों में होने वाले निर्माण की उंचाई को निर्धारित किया था, ताकि लाइसेंसिंग की प्रक्रिया में कोई अवरोध न हो। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार दोपहर एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट सर्वे टीम में शामिल असिस्टेंट मैनेजर सर्वे सुभाष चंद्र, जीआईएस एनालिसिस्ट राकेश शर्मा जनपद पहुंच गए थे। बुधवार को दोनों अधिकारी वाराणसी एयरपोर्ट से आए शक्ति शरण त्रिपाठी और प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम पीएन सिंह के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे और सर्वे का कार्य शुरू किया। इस दौरान एसडीएम सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। टीम ने रनवे के सर्वे के साथ ही टर्मिनल की इमारत में चल रहे कार्यों, एप्रेन आदि के बारे में सर्वे किया। प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से उड़ान शुरू करने के लिए 15 अप्रैल की समय सीमा रखी गई है। इसी के अनुसार सर्वे और इंस्टालेशन का कार्य किया जा रहा है। हालांकि अभी तक हवाई अड्डे की लाइसेंसिंग नहीं हुई है।
सेकेंड बीडिंग में शामिल है आजमगढ़-लखनऊ एयर रूट
आजमगढ़ मंदुरी हवाई अड्डे से उढ़ान शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से लाइसेंसिग के लिए महानिदेशक के यहां आवेदन किया गया है। आजमगढ़-लखनऊ एयर रूट को सेकेंड बीडिग में भी शामिल किया गया है। अभी दोनों की प्रक्रिया होनी है। बीडिंग होने के बाद तय होगा कि हवाई अड्डे से कौन सी विमानन कंपनी विमान का संचालन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें