फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेवा ने प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत संगठन अटेवा ने प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को रविवार को नरौली में ज्ञापन सौंपा। पुरानी पेंशन को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने करने की मांग की।
विज्ञापन

अटेवा आजमगढ़ के जिला सहसंयोजक तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि एक अप्रैल 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। इसके खिलाफ देश भर के शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी संघर्ष कर रहा है। प्रसपा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी के घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा पहले भी शामिल था और इस बार भी शामिल रहेगा। इस मौके पर गुलाब चौरसिया, रामरतन, अवधेश, नवल किशोर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें