सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोऑर्डिनेटर निलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में रविवार को सेंट जेवियर्स हाईस्कूल एलवल में हुई बैठक में पहली टर्म परीक्षा की तैयारियों पर विचार किया गया। परीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों को जरूरी निर्देश दिए गए।
निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 12057 विद्यार्थी पहले टर्म की परीक्षा में भाग लेंगे। इसमें हाईस्कूल के 7401 एवं इंटरमीडिएट के 4656 विद्यार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस बार 12 नए केंद्र बनाए गए हैं जबकि 13 परीक्षा केंद्र पहले से ही हैं। परीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। बोर्ड ने दो सत्र में परीक्षाएं कराने का फैसला लिया गया है। पहली बार यह व्यवस्था लागू की गई है। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की जगह अबकी बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र डेढ़ घंटे का होगा और 20 मिनट का रीडिंग टाइम मिलेगा।