फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र पर फायरिंग व लूट का असफल प्रयास करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली बाजार में जनसेवा केंद्र पर 22 जुलाई को लूट का असफल प्रयास हुआ था। इस दौरान बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में संचालक घायल भी हो गया था। इसके बाद बदमाश फरार हो गए थे। इस घटना का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया और एक बदमाश को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि 22 जुलाई को जनसेवा केंद्र से लूट की असफल प्रयास के घटना को कारित करने वाला बदमाश अंबारी नहर के रास्ते से सहजेरपुर की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में दो बाइक आती हुई दिखाई दी। उन्हें रोकने का प्रयास हुआ तो दोनों बाइक सवार पीछे मुड़ कर भागने का प्रयास किए। इसी दौरान एक बाइक पलट गई। तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि तीन अन्य भाग निकले। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम बेलाल पुत्र अब्बास निवासी मोहल्ला संतकबीरनगर थाना मेंहनगर बताया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस के अलावा चोरी की बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें