फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर 27 जुलाई को मेंहनगर थाना क्षेत्र के भदसारी गांव में जम कर लाठी-डंडा चले थे। पीड़ित पक्ष ने थाने पर शिकातय किया था लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। जबकि मारपीट की वीडियो भी वायरल हो रही थी। जिस पर पीड़ित पक्ष ने बृहस्पतिवार को एसपी से मुलाकात कर पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

पीड़ित कन्हैया सरोज के अनुसार चुनावी रंजिश केे लेकर 27 जुलाई की शाम गांव के ही सुरेंद्र, मुन्ना, रमेश, राजेंद्र आदि उसके घर पर चढ़ गए। घर में घुस कर महिलाओं की पिटाई भी की गई। बचने के लिए महिलाए घर के बाहर भागी तो उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीटा गया। युवती समेत तीन लोग गंभीररुप से घायल हो गए। दबंगों के मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार मेंहनगर थाने पर पहुंची तो पुलिस ने उन्हें ही थाने पर बैठा लिया। एसपी को सौंपे पत्रक के माध्यम से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें